11वीं कक्षा का पंजीकरण 12वीं कक्षा की परीक्षा पूरी करने या पास करने तक मान्य रहेगा। नए नियम के अनुसार विद्यार्थियों को 15 अक्तूबर तक 200 रुपये पंजीकरण शुल्क के रूप में जमा करने होंगे। इसके बाद 15 नवंबर तक पंजीकरण करवाने पर 500 रुपये लेट फीस देनी होगी। 15 नवंबर के बाद बोर्ड अध्यक्ष की पूर्व अनुमति के बिना पंजीकरण आवेदन या फीस स्वीकार नहीं की जाएगी।
अन्य बोर्डों से हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में माइग्रेट होकर सीधे 10वीं या 12वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को भी नए सिरे से बोर्ड के साथ पंजीकरण करवाना होगा। इन विद्यार्थियों को बोर्ड में नए विद्यार्थी के तौर पर पंजीकृत किया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा विनियम-1994 के अध्याय 18 के नियम 18.1 में संशोधन करते हुए फीस बढ़ाई गई है। बोर्ड के इस फैसले से प्रदेशभर के हजारों विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।