फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार स्थापित होंगे 45 महिला परीक्षा केंद्र, बैंकों में जमा होगी फीस

Wed, 30 Jan 2019 10:51 AM IST
अरविन्द ठाकुर त्रिपुरारी सांख्यान, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस बार दसवीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में 45 महिला परीक्षा केंद्र स्थापित करने का फैसला लिया है। इन केंद्रों में परीक्षा अधीक्षक और उप अधीक्षक से लेकर पूरा स्टाफ महिलाओं का ही होगा।

विज्ञापन


परीक्षार्थी भी छात्राएं ही होंगी। यही नहीं, बोर्ड इन परीक्षा केंद्रों का नामकरण भी प्रदेश की पहली महिला शिक्षक के नाम पर रखने पर विचार कर रहा है। बोर्ड ने यह फैसला महिला शिक्षकों के उत्साहवर्धन के लिए लिया है।

नए प्रावधान के अनुसार अब परीक्षा फीस एसबीआई और एचडीएफसी बैंकों में भी जमा करवा सकते हैं। 45 महिला परीक्षा केंद्रों में से पांच केंद्र मंडी जिले में स्थापित होंगे। कांगड़ा में सबसे ज्यादा परीक्षा केंद्र होंगे। इस बार परीक्षाओं में ड्यूटी दे रहे शिक्षकों को भी 50 फीसदी बढ़ा मानदेय मिलेगा।
विज्ञापन


मंडी के बाल स्कूल में प्रधानाचार्यों की बैठक करने पहुंचे हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस बार परीक्षा केंद्रों में दो बार से अधिक फ्लाइंग नहीं आएगी। परीक्षाओं का मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों के लिए तुरंत टीए-डीए दिया जाएगा।

इसके लिए उन्हें पहले की तरह परेशानी नहीं होगी। शिक्षकों पर अधिक बोझ न पड़े इसके लिए इवेल्यूएशन सेंटरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। यह निर्णय स्कूल प्रबंधन के कार्यों को सुगम बनाने के लिए बोर्ड ने लिया है। 

विज्ञापन

इस बार तीन स्तरीय होगी फ्लाइंग 

बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि इस बार बोर्ड ने फ्लाइंग को तीन स्तरीय बनाया है। पहले स्तर पर बोर्ड की फ्लाइंग होगी। इसमें एसओ और एसओ से ऊपर के अधिकारी होंगे। दूसरे स्तर की फ्लाइंग डिप्टी डायरेक्टर की ओर से होगी।

इसमें सीनियर लेक्चरर और सीनियर टीजीटी होंगे। तीसरी फ्लाइंग प्रशासन की ओर से होगी। इसके नोडल अधिकारी एडीएम होंगे। इसमें भी सीनियर अध्यापकों को शामिल किया जाएगा।  

स्कूलों के आग्रह पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे 
शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि बोर्ड को अपने शिक्षकों पर पूरा विश्वास है और नकल रोकने में शिक्षक ही अहम भूमिका निभा सकते हैं। अगर कोई स्कूल आग्रह करेगा तो परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी लगाए जाएंगे। उन्होंने सभी स्कूल प्रमुखों से कहा कि सिर्फ गुरु ही एक ऐसा व्यक्ति है जो अपने शिष्यों से हारना चाहता है। इसलिए अपने शिष्यों को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए नकल पर पूरी तरह से रोक लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें