फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डमी एडमिशन के खेल पर नपेंगे शिक्षण संस्थान, बोर्ड ने तलब की रिपोर्ट

Sat, 02 Feb 2019 12:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर योगेंद्र अग्रवाल, अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में कुछ निजी शिक्षण संस्थान डमी एडमिशन का ‘खेल’ खेल रहे हैं। स्कूलों में दाखिला लेकर विद्यार्थी बड़े कोचिंग संस्थानों में कोचिंग लेकर सिर्फ परीक्षा देने के लिए स्कूल पहुंचते हैं। शिक्षा विभाग के पास ऐसी शिकायतें पहुंची हैं, जिन पर संज्ञान लेते हुए विभाग ने तमाम जिलों के उपनिदेशकों से जांच कर इसकी रिपोर्ट तलब की है। यदि कहीं पर डमी एडमिशन का ‘खेल’ पाया गया तो ऐसे संस्थान की मान्यता तुरंत रद्द कर दी जाएगी। 

विज्ञापन


निजी शिक्षण संस्थानों में इस तरह का फर्जीवाड़ा होने की शिकायतें स्कूल शिक्षा बोर्ड को लगातार मिल रही थीं। कुछ निजी शिक्षण संस्थान अपना नाम चमकाने और पैसा कमाने की लालसा में ऐसे गौरखधंधे को लगातार अंजाम दे रहे हैं। ऐसा होने से जहां इन स्कूलों के वार्षिक परिणाम बेहतर आते हैं, वहीं वजीफे का लाभ भी डमी एडमिशन पाने वाले बच्चों को मिल रहा है। शिक्षा विभाग के सचिव ने इस संदर्भ में अब सभी जिलों के उपनिदेशकों को बाकायदा पत्र जारी किया है।

विज्ञापन

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने कहा कि बोर्ड के पास डमी एडमिशनों से संबंधित शिकायतें मिली हैं। इसके बाद सभी उप निदेशकों से जांच कर रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि बोर्ड से संबद्धता प्राप्त कोई भी शिक्षण संस्थान इस तरह के फर्जीवाडे़ को अंजाम न दे।

शिक्षा उपनिदेशकों के माध्यम से रिपोर्ट मांगी गई है। यदि रिपोर्ट में कोई शिक्षण संस्थान इस तरह के फर्जीवाडे में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उसकी संबद्धता को रद्द कर दिया जाएगा।

निजी स्कूलों को भेजे पत्र
शिक्षा सचिव ने इस संदर्भ में निजी शिक्षण संस्थानों के संचालकों, प्रधानाचार्यों को भी पत्र जारी किए हैं। इसमें साफ तौर पर कहा गया है कि डमी एडमिशनों की शिकायतें मिल रही हैं। लिहाजा, कोई भी संस्थान इस तरह की गैरकानूनी गतिविधि न करे। यदि विभागीय निरीक्षण के दौरान इस तरह का मामला सामने आया तो संस्थान की मान्यता तुरंत रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें