हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दो परीक्षार्थियों को एक वर्ष के लिए अयोग्य घोषित किया है। अभ्यर्थियों ने 19 जून को हुई डीएलएड-2022-24 की लिखित परीक्षा के दौरान नकल करने का प्रयास किया था। दोनों अभ्यर्थियों का यूएमसी केस बना था। इसके बाद कार्रवाई करते हुए बोर्ड प्रबंधन ने दोनों अभ्यर्थियों को एक वर्ष के लिए अयोग्य करार किया है।
जानकारी के अनुसार दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजूकेशन 2022-24 (डीएलएड) के लिए प्रदेश भर में 19 जून को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंकला में आगे-पीछे बैठे दो अभ्यर्थी आपस में बातचीत कर नकल कर रहे थे।
इसके चलते दोनों अभ्यर्थियों का यूएमसी केस बनाया गया था। इसके बाद मामले पर कार्रवाई करते हुए बोर्ड प्रबंधन ने दोनों अभ्यर्थियों को एक वर्ष के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। इस संदर्भ में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की सचिव डॉ. मधु चौधरी ने बताया कि यूएमसी केस बनने के बाद दो अभ्यर्थियों को एक वर्ष के लिए अयोग्य घोषित किया है।