हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि डीएलएड प्रवेश परीक्षा में मेरिट के आधार पर संबद्धता प्राप्त निजी शिक्षण संस्थानों को भी एनसीटीई की ओर से निर्धारित की गई सीटों के अनुसार आवंटन होना है। आवेदन पत्र और उससे संबंधित दिशा-निर्देश बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
डीएलएड (जेबीटी) की संबद्धता के लिए निजी शिक्षण संस्थान 25 मई तक बिना विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। केवल वही शिक्षण संस्थान संबद्धता प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे, जिन निजी शिक्षण संस्थानों को एनसीटीई से डीएलएड (जेबीटी) की मान्यता और सरकार, शिक्षा विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त होगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि डीएलएड प्रवेश परीक्षा में मेरिट के आधार पर संबद्धता प्राप्त निजी शिक्षण संस्थानों को भी एनसीटीई की ओर से निर्धारित की गई सीटों के अनुसार आवंटन होना है। आवेदन पत्र और उससे संबंधित दिशा-निर्देश बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
इच्छुक संस्थान इसे डाउनलोड कर उसमें मांग गई जानकारी भरकर बोर्ड कार्यालय को भेज सकते हैं। इस संबद्धता के लिए पात्र शिक्षण संस्थान 25 मई तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं। संस्थानों को आवेदन पत्र शुल्क के रूप में दो हजार रुपये जमा करवाने होंगे। 25 मई के बाद आवेदन करने वाले शिक्षण संस्थानों को 5000 रुपये विलंब शुल्क के रूप में चुकाना होगा।