फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी में बात करते दिखे तो केंद्र में तीन घंटे रुकेगा उड़नदस्ते का सदस्य

Sun, 23 Feb 2020 11:59 AM IST
अरविन्द ठाकुर उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए उड़नदस्ते का परीक्षा केंद्र में रुकने का समय छात्रों की हरकतों पर निर्भर करेगा। निरीक्षण विंग की टीमें परीक्षा केंद्र में पहुंचने पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालेंगी। अगर परीक्षा केंद्र में बच्चे शांत पाए जाते हैं तो टीम जांच कर अगले परीक्षा केंद्र का रुख कर लेगी, लेकिन अगर सीसीटीवी फुटेज में बच्चों की हरकत, छात्र आपस में बातचीत की बात करते पाए जाते हैं तो टीम का सदस्य पेपर खत्म होने तक उसी परीक्षा केंद्र में रुक सकता है।

विज्ञापन


बच्चों की हरकतें और सीसीटीवी फुटेज निरीक्षण के लिए आने उड़नदस्ते के परीक्षा केंद्र में रुकने और जाने का समय निर्धारित करेंगी। निरीक्षण विंग की टीमें विद्यार्थियों पर किसी भी तरह का दबाव नहीं बनाएंगी। इस बार निरीक्षण टीमें अधिक से अधिक परीक्षा केंद्रों को कवर करेंगी। किसी परीक्षा केंद्र में कुछ संदिग्ध पाया जाता है तो पूरी टीम की बजाय एक सदस्य तीन घंटे तक उस परीक्षा केंद्र में रहकर निगरानी करेगा। 

पहले निरीक्षण विंग की टीमें तीन घंटे तक संदिग्ध परीक्षा केंद्रों में बैठी रहती थीं, लेकिन इस बार टीम का कोई एक सदस्य ऐसे केंद्रों पर पूरी परीक्षा तक रुकेगा। शेष सदस्य अगले परीक्षा केंद्र के निरीक्षण पर चले जाएंगे।
विज्ञापन


उधर, उपनिदेशक निरीक्षण विंग हमीरपुर अजय पटियाल ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में सीसीटीवी फुटेज देखी जाएगी। अगर छात्रों में हरकत पाई जाती है तो टीम का एक सदस्य केंद्र में रुकेगा। अधिक से अधिक परीक्षा केंद्र कवर करने का लक्ष्य है। बोर्ड से अभी परीक्षाओं को लेकर दिशा-निर्देश आने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें