फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड ने तय किया लक्ष्य, जानिए कब आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

Thu, 18 Apr 2019 01:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो
राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं और 10वीं की वार्षिक परीक्षाओं में बैठे करीब सवा दो लाख परीक्षार्थियों का रिजल्ट अप्रैल माह के अंत तक निकल सकता है। बोर्ड ने अप्रैल अंत तक 12वीं और 10वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करने का लक्ष्य निर्धारित कर लिया है। 

HP Board परिणाम जानने के लिए रजिस्टर करें : HP Board Result 2019
 
विज्ञापन

पिछले साल 24 अप्रैल को आया था 12वीं का परिणाम

2 of 5
फाइल फोटो
बोर्ड ने रिजल्ट जल्द घोषित करने के लिए कर्मचारियों पर बोझ बढ़ाने की बजाय इनकी संख्या में बढ़ोतरी की है। इसके लिए बोर्ड ने मूल्यांकन केंद्रों में बढ़ोतरी कर दी है। 30 से बढ़ाकर 53 मूल्यांकन केंद्र स्थापित किए हैं। पेपर मूल्यांकन में लगने वाले अध्यापकों की संख्या भी बढ़ा दी है।

HP Board परिणाम जानने के लिए रजिस्टर करें : HP Board Result 2019
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो
उधर, बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि बोर्ड अप्रैल माह के अंत तक वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर देगा। हालांकि, अभी सरकारी छुट्टियों के चलते अभी इसका तिथि अनुसार लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है, लेकिन अप्रैल अंत तक दोनों कक्षाओं का परिणाम घोषित करने का लक्ष्य निर्धारित कर लिया गया है।

4 of 5
फाइल फोटो
बोर्ड ने पिछले साल 24 अप्रैल को 12वीं का परिणाम घोषित किया था, जबकि तीन मई को 10वीं का परिणाम निकाला था। यदि बोर्ड अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने में कामयाब होता है, तो 12वीं का परिणाम पिछले साल के मुकाबले दो से तीन दिन देरी से आएगा, जबकि 10वीं का परिणाम दो या तीन दिन पहले परीक्षार्थियों को मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो
10वीं में सवा एक, 12वीं में बैठे 95 हजार परीक्षार्थी- स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेशभर में नियमित विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा संचालन के लिए 1980 परीक्षा केंद्र बनाए थे। वहीं एसओएस की 223 केंद्रों में परीक्षा हुई। इन परीक्षा केंद्रों में 10वीं के 111977 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जबकि 12वीं में 95497 परीक्षार्थी वार्षिक परीक्षा में बैठे। इसके अलावा एसओएस की 8वीं में 321, 10वीं में 10414 और 12वीं में 17419 परीक्षार्थी बैठे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें