फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, 4931 अभ्यर्थी हुए पास

Tue, 14 Aug 2018 08:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से ली गई डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन)-2018-20 प्रवेश परीक्षा में 16800 में से केवल 4931 अभ्यर्थी पास हुए हैं। सोमवार को स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


परीक्षा के लिए 18044 परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। इनमें से 16800 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। बोर्ड ने अस्थायी आंसर-की में आई आपत्तियों और सुझावों के आधार पर बनाई गई अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार किया गया है।

इसके अलावा स्पोर्ट्स कैटेगिरी  के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के 20 अगस्त को बोर्ड कार्यालय धर्मशाला में काउंसलिंग रखी गई है। इसमें मूल दस्तावेजों के साथ अभ्यर्थी बोर्ड कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं। डीएलएड की सीटों के आवंटन से संबंधित प्रक्रिया को काउंसलिंग की तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी।
विज्ञापन


उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि बोर्ड ने डीएलएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर अपलोड कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें