धर्मशाला बोर्ड मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणामों की घोषणा की गई। छात्र आधिकारिक वेबसाइट और अमर उजाला की वेबसाइट
results.amarujala.com पर अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट देख सकते हैं।
तीन संकाय में 41 टॉपर
कांगड़ा डीसी और स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन हेमराज बैरवा के साथ बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 85,777 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें 63,092 अभ्यर्थी पास हुए हैं। 25 दिन में रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। तीन संकाय में 41 टॉपर हैं। इसमें 30 छात्राएं और 11 छात्र शामिल हैं।
टॉपरों में सरकारी स्कूल के 10 बच्चे
उन्होंने बताया कि टॉपरों में सरकारी स्कूल के 10 और निजी स्कूल के 31 विद्यार्थी हैं। पिछले साल 79.4 फीसदी रहा था।