फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE 10th Result 2019: टॉपर्स देने में ये दो जिले रहे अव्वल

Tue, 30 Apr 2019 10:22 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड के मैट्रिक में टॉपर देने में कांगड़ा और मंडी अव्वल रहे हैं। कांगड़ा और मंडी ने टॉप-10 के लिए आठ-आठ टॉपर्स दिए हैं। हमीरपुर छह बच्चों के साथ दूसरे, शिमला पांच बच्चों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा बिलासपुर और ऊना से चार-चार, चंबा से दो, सिरमौर और कुल्लू से एक-एक विद्यार्थी मेरिट में शामिल हैं। प्रदेश के दुर्गम जिला लाहौल-स्पिति और किन्नौर सहित सोलन से एक भी टॉपर नहीं है।

मई के पहले सप्ताह में आएगा एसओएस का परिणाम

मई के पहले सप्ताह में एसओएस का मिडल, मैट्रिक और जमा दो का वार्षिक परीक्षा परिणाम भी आ जाएगा। एसओएस की परीक्षा बोर्ड ने प्रदेश के 223 परीक्षा केंद्रों में संचालित की थी। एसओएस जमा दो में 17419 परीक्षार्थी बैठे थे, जबकि मैट्रिक में 10414 और मिडल में 321 परीक्षार्थी बैठे थे।

कंपार्टमेंट का भी कम हुआ इस साल आंकड़ा
मैट्रिक में कंपार्टमेंट हासिल करने वाले बच्चों का आंकड़ा पिछले तीन सालों में सबसे कम रहा है। साल 2015-16 में 16616 परीक्षार्थियों को कंपार्टमें आई थी। इसके अलावा 2016-17 में 16564 और 2017-18 में 15214 परीक्षार्थियों को कंपार्टमेंट थी। वहीं इस साल केवल 6395 को ही कंपार्टमेंट आई है।
विज्ञापन

अप्रैल में परिणाम देने का नया रिकॉर्ड

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वार्षिक परीक्षाओं का अप्रैल माह में परिणाम देने में नया रिकॉर्ड बनाया है। जमा दो का परिणाम 22 अप्रैल, जबकि मैट्रिक का परिणाम 29 अप्रैल को घोषित कर दिया गया है।

इससे पूर्व जमा दो का परिणाम अप्रैल में घोषित होता था, जबकि 2015-16 में 12 मई, 2016-17 में नौ मई और 2017-18 में तीन माई को मैट्रिक का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। यह पहला मौका है, जब मैट्रिक का परिणाम भी अप्रैल माह में घोषित हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें