फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए हिमाचल सरकार ने लिया ये फैसला

Tue, 24 Apr 2018 08:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए हिमाचल सरकार ने नया फैसला लिया है। शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए योजनाओं को जिलावार बनाया जाएगा। 

विज्ञापन


सर्व शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान कार्यालय में हुई बैठक में राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली ने संबंधित अधिकारियों को वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं को गुणवत्ता शिक्षा के लिए अधिगम स्तर आधारित बनाने को कहा।

विज्ञापन

तीनों योजनाओं के लिए केंद्र सरकार एक मद में बजट देगी

साल 2018-19 की एकीकृत स्कूल शिक्षा योजना के घटकों की जानकारी देने के लिए जिला परियोजना अधिकारियों, शिक्षक प्रशिक्षण समन्वयक, अनुभाग अधिकारी, राज्य समन्वयकों संयुक्त नियंत्रक वित्त एवं लेखा और एससीईआरटी से आए प्रतिनिधियों के लिए बैठक आयोजित हुई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि केंद्र सरकार ने एसएसए, आरएमएसए और शिक्षक शिक्षा तीनों योजनाओं को एक योजना में सम्मिलित कर दिया गया है।

अब तीनों योजनाओं के लिए केंद्र सरकार एक मद में बजट देगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को योजनाएं जिलावार बनाने के निर्देश दिए। सभी जिलों को अपनी वार्षिक कार्ययोजना तय सीमा के भीतर राज्य परियोजना कार्यालय में जमा करवाने को कहा, जिससे

राज्य स्तर पर योजनाओं को एक साथ समायोजित किया जा सके। आशीष कोहली ने बताया कि इस बार की वार्षिक कार्ययोजना को विशेष रूप से डाइट और एससीईआरटी की सक्रिय भागीदारी से तैयार किया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें