फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपी शिवा परियोजना: हिमाचल के 4,000 हेक्टेयर क्षेत्र में जल्द मिलेगी सिंचाई सुविधा

Tue, 14 Jan 2025 12:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

एचपी शिवा के तहत इसी साल हिमाचल प्रदेश में 4000 हेक्टेयर भूमि में पौधरोपण और सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
सिंचाई सुविधा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागवानी, सिंचाई और मूल्य संवर्धन परियोजना (एचपी शिवा) के तहत इसी साल हिमाचल प्रदेश में 4000 हेक्टेयर भूमि में पौधरोपण और सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने का काम पूरा हो जाएगा। योजना के तहत प्रदेश के सात जिलों के 28 विकास खंडों में बागवानी के लिए आधारभूत ढांचा विकसित किया जा रहा है। परियोजना के लिए एशियाई विकास बैंक से 1030 करोड़ की मदद मिली है जबकि 262 करोड़ प्रदेश सरकार खर्च कर रही है।

विज्ञापन


एचपी शिवा परियोजना में सोलन, सिरमौर, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा और ऊना जिले को शामिल किया गया है। इन जिलों में संतरा, लीची, अमरूद, अनार, आम, प्लम, पेकन नट और जापानी फल जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों का उत्पादन बढ़ाया जाएगा। परियोजना के तहत 162 सिंचाई योजनाएं स्थापित की जानी हैं ताकि किसानों को जल संकट से निजात मिल सके। परियोजना में 

प्रदेश के 6000 हेक्टेयर क्षेत्र को शामिल किया जाना है।  पहले चरण में 4000 हेक्टेयर पर पौधरोपण होगा और 162 सिंचाई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। फिर परियोजना का विस्तारहोगा। सहकारी समितियों और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के माध्यम से किसानों को सामूहिक प्रबंधन और उत्पादों के विपणन के लिए बाजार उपलब्ध करवाने में भी सहयोग दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

15,000 किसान परिवारों की आय बढ़ाने का लक्ष्य
परियोजना के तहत लगभग 15,000 किसान परिवारों की आय बढ़ाने का लक्ष्य है। परियोजना में प्रतिवर्ष 82,500 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे। परियोजना के तहत, बीज से बाजार तक की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। 
एचपी शिवा परियोजना के तहत 4000 हेक्टेयर में पौधरोपण और सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने का काम इसी साल पूरा हो जाएगा।  परियोजना के तहत 162 सिंचाई योजनाएं तैयार की जाएंगी। 2000 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि को सिंचाई सुविधा से जोड़ने के लिए 162 सिंचाई योजनाओं का विस्तार किया जाएगा। - डॉ. देवेंद्र सिंह ठाकुर, परियोजना निदेशक, एचपी शिवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें