फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Seasonal Outlook: हिमाचल में मार्च से मई के दाैरान औसत अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना

Fri, 07 Mar 2025 04:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

 अधिकांश हिस्सों में मार्च से मई के दौरान औसत अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इस बात की उच्च संभावना (65-75 प्रतिशत) है। 
विज्ञापन
हिमाचल का माैसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मार्च से मई के दौरान औसत अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इस बात की उच्च संभावना (65-75 प्रतिशत) है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से यह पूर्वानुमान जताया गया है। विभाग के अनुसार मध्यम संभावना (55-65 प्रतिशत) है कि मार्च-मई के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। वहीं आगामी प्री-मानसून सीजन (मार्च- मई) के दौरान, इस बात की मध्यम संभावना है कि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों को छोड़कर निचले पहाड़ी-मैदानी और मध्य पहाड़ी भागों में अधिक गर्म लहर या लू वाले दिन होंगे। हालांकि उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में 20-30 फीसदी से कम हीट वेव वाले दिन होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन


वहीं इस बात की उच्च संभावना (70-85 प्रतिशत) है कि मार्च के दौरान हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। मार्च के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने  की संभावना 45-55 प्रतिशत है। मार्च के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दीर्घकालिक औसत की तुलना में हीट वेव वाले दिनों की संख्या 10-20 प्रतिशत से कम होगी। इस बात की मध्यम संभावना (लगभग 45-55 फीसदी) है कि मार्च  के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें