फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: इस साल फिर प्रदेश सरकार की परीक्षा लेगा राज्यसभा चुनाव, जानिए पूरा मामला

Wed, 07 Jan 2026 10:43 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

सरकार के लिए राज्यसभा चुनाव इस साल फिर परीक्षा लेगा। जून में सांसद इंदु गोस्वामी का कार्यकाल पूरा होने के कारण इस सीट पर चुनाव होना है। 
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार के लिए राज्यसभा चुनाव इस साल फिर परीक्षा लेगा। जून में सांसद इंदु गोस्वामी का कार्यकाल पूरा होने के कारण इस सीट पर चुनाव होना है। खाली हो रही इस एक सीट के लिए कांग्रेस चुनाव में स्वाभाविक रूप से फूंक-फूंककर कदम रखेगी। 2024 में बहुमत की स्थिति होने के बावजूद क्रॉस वोटिंग ने कांग्रेस के हाथ से राज्यसभा की सीट छीन ली थी। तब भाजपा से हर्ष महाजन को जीत हासिल हुई थी। वर्तमान में राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, डॉ. सिकंदर कुमार और हर्ष महाजन भाजपा से हैं। अभी हिमाचल में कांग्रेस से 40 और भाजपा से 28 विधायक हैं। इनके मतों से ही नए राज्यसभा सांसद का चुनाव होगा। इंदु का कार्यकाल जून में पूरा होने जा रहा है। अप्रैल और जून में देश भर के कई राज्यों में राज्यसभा सदस्यों के कार्यकाल पूरे होने जा रहे हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल या इसके बाद कभी भी हो सकते हैं।

विज्ञापन

2024 में भी हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट खाली हुई थी। तब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा के चुनाव हुए थे। उस समय कांग्रेस के छह विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों का साथ लेकर भाजपा अपने उम्मीदवार हर्ष महाजन को जिताने में कामयाब हो गई थी। उस समय कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल प्रदेश से अपने राष्ट्रीय नेता अभिषेक मनु सिंघवी को उम्मीदवार बनाया था। भाजपा ने कांग्रेस से आए पूर्व मंत्री हर्ष महाजन को प्रत्याशी बनाया था। हर्ष यह चुनाव जीत गए। कांग्रेस ने इसे भाजपा की ओर से ऑपरेशन लोटस के तहत रची साजिश बताया और मन मसोसकर रह गई। हालाकि, बाद में हुए विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस 40 और भाजपा 28 सीटों के आंकड़े पर फिर पहुंची। इस बार कांग्रेस पिछली घटना से सीख लेकर पहले से ज्यादा सतर्क नजर आएगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय नेता को भेजेगी कांग्रेस या हिमाचल मूल का नेता होगा उम्मीदवार
कांग्रेस हाईकमान खाली हो रही इस सीट पर इस बार भी किसी राष्ट्रीय नेता को भेजेगी या फिर हिमाचल मूल के पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा या अन्य किसी नेता को प्रत्याशी बनाएगी, इस पर पहेलियां बूझी जा रही हैं। अन्य संभावित प्रत्याशियों में तो पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और कौल सिंह ठाकुर के नाम भी दावेदारों में माने जा रहे हैं। अभी प्रतिभा सिंह ने तो पत्ते नहीं खोले हैं। हालांकि, कौल सिंह का कहना है कि हाईकमान उन्हें अवसर देता है तो उन्हें सेवा का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें