फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: अनुराग ने राहुल पर साधा निशाना, बोले- डरो मत का नारा लगाने वाले अपनी कर्मभूमि से डरकर क्यों गए

Sat, 04 May 2024 03:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

शनिवार को हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने कहा, दो बड़े सवाल खड़े होते हैं कि जो पूरी यात्रा में डरो मत का नारा लगाते थे वो अपनी कर्मभूमि से डरकर क्यों चले गए थे?
विज्ञापन
केंंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर संसदीय क्षे से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर फिर निशाना साधा है। शनिवार को हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने कहा, दो बड़े सवाल खड़े होते हैं कि जो पूरी यात्रा में डरो मत का नारा लगाते थे वो अपनी कर्मभूमि से डरकर क्यों चले गए थे? क्यो अमेठी से वायनाड चले गए थे? एक और सवाल खड़ा होता है कि क्या वायनाड उनकी कर्मभूमि कभी नहीं रही? अब उन्हें हार का डर सता रहा है। वापस अमेठी का रुक किया, वहां भी हार ही दिखी। अब रायबरेली आए हैं, यहां भी हार ही होने वाली है। अब लोग बोलेंगे कि भागिए मत राहुल जी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें