जलाड़ी पंचायत में प्राकृ तिक पेयजल स्रोत की साफ सफाई करते कर्मचारी और विभागीय अधिकारी। संवाद
बीडीओ नादौन ने लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए किया जागरूक
पंचायत प्रतिनिधियों ने 150 वर्ष पुराने तालाब की सफाई की
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत जलाड़ी में शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी की अगुवाई में पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने सफाई अभियान चलाया। इस अभियान के माध्यम से लोगों को ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया गया। बीडीओ नादौन निशांत शर्मा ने कहा कि पंचायत में ऐतिहासिक एवं प्राचीन तालाब का जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है। ऐसे में सफाई अभियान के साथ-साथ लोगों को मतदान के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है ताकि प्राचीन पेयजल स्रोतों के जीर्णोद्धार कार्य सहित लोगों को जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि 150 वर्ष पुराने इस तालाब को पूरी तरह साफ करने के लिए पंचायत प्रधान जगमोहन मनी सहित समस्त पंचायत प्रतिनिधियों के साथ स्थानीय लोगों ने भाग लिया। पंचायत प्रधान जगमोहन ने कहा कि बीडीओ निशांत शर्मा जब स्वयं सफाई करने उतरे तो लोगों में भी काफी उत्साह देखा गया। अभियान का उद्देश्य ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के साथ-साथ हर व्यक्ति को मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश देने का प्रयास करना है, ताकि सामाजिक कार्य के साथ-साथ लोगों को शत प्रतिशत मतदान के महत्व के बारे में बताया जा सके।