फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Police Bharti Paper Leak: संदीप टेलर फरार, पुलिस की दो टीमों ने राजस्थान में डाला डेरा

Mon, 30 May 2022 01:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पेपर लीक मामले में एक गिरोह के किंपपिन संदीप टेलर को पकड़ने के लिए हिमाचल पुलिस राजस्थान में डटी है। पुलिस ने टेलर के घर पर भी दबिश दी लेकिन वह फरार है। यहां तक कि आरोपी की पत्नी स्कूल अध्यापिका भी पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पुलिस की दो टीमों ने राजस्थान में डेरा डाल दिया है। एक टीम पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक मामले के आरोपी को पकड़ने के लिए करीब एक सप्ताह से वहां दबिश दे रही है तो दूसरी टीम बीते शुक्रवार को अवैध दवा कारोबार के आरोपी को पकड़ने के लिए रवाना हुई है। दोनों ही मामलों के आरोपी राजस्थान के सीकर के रहने वाले हैं। दोनों ही आरोपी अभी पुलिस की पहुंच से दूर हैं।

विज्ञापन


पेपर लीक मामले के आरोपी संदीप टेलर की पत्नी भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं। फिलहाल दोनों जांच टीमें राजस्थान में खाक छान रही हैं। दवा कंपनी का आरोपी मालिक दिनेश बंसल सीकर में अपने साथी को दवाएं सप्लाई करता था। अब यह दवा विक्रेता अंडरग्राउंड हैं। इसे पकड़ने की कोशिश के साथ ही नारकोटिक्स की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश करने की तैयारी कर ली है।

पुलिस छानबीन में यह सामने आया है कि 2018-19 में पंजाब में ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन में जैनेट कंपनी का थोक दवा लाइसेंस रद्द हो चुका है। कंपनी ने 2019 में हिमाचल के सोलन जिला के बद्दी में अपना थोक दवा कारोबार शुरू किया था। पंजाब के बरनाला में भी कंपनी की एक फार्मा फैक्टरी चल रही थी।
विज्ञापन


बीते दो साल के भीतर प्रतिबंधित और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार से 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का लेन-देन कंपनी ने किया है। बंसल पुलिस की गिरफ्त में है। एसआईटी अब सीकर में छिपे बंसल के साथी को खोजने में जुटी है। पेपर लीक मामले में एक गिरोह के किंपपिन संदीप टेलर को पकड़ने के लिए भी हिमाचल पुलिस वहां डटी है। पुलिस ने टेलर के घर पर भी दबिश दी लेकिन वह फरार है। यहां तक कि आरोपी की पत्नी स्कूल अध्यापिका भी पकड़ से दूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें