फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में भरे जाएंगे नर्सों के 376 पदः कौल सिंह

Fri, 13 May 2016 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
अस्पतालों में नर्सों की कमी जल्द दूर होगी। हिमाचल सरकार जल्द ही 376 पदों को भरेगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में नर्सों की कमी जल्द दूर होगी। हिमाचल सरकार जल्द ही 376 पदों को भरेगी। इनका चयन अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड करेगा। यह बात स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने बिलासपुर में वीरवार को अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग सप्ताह का शुभारंभ करते हुए कही।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने दो शिलान्यास भी किए। कौल ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में तीन वर्षों में प्रदेश में स्वास्थ्य संस्थाओं का विस्तार हुआ है। 4020 पद नर्सों के स्वीकृत हुए हैं। इसमें से 3090 पदों को भरा गया है।

925 खाली पदों में से 376 पदों को अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड के माध्यम से शीघ्र ही भरा जाएगा। 100 नर्सों के पद शिमला स्थित ट्रॉमा सेंटर के लिए स्वीकृत किए गए हैं। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में भी नर्सों के खाली पड़े पदों में से 130 को भरा गया है।
विज्ञापन


अलग स्थापित होगा नर्सिंग सेल
कौल ने कहा कि स्वास्थ्य निदेशालय में अलग से नर्सिंग सेल स्थापित करने और उसमें सहायक निदेशक, संयुक्त निदेशक और उप निदेशक नर्सिंग के पदों को सृजित किया जाएगा।

वित्त विभाग को भेजा ग्रेड पे का मुद्दा
स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने नर्सों के ग्रेड पे के मुद्दे पर कहा कि यह मामला वित्त विभाग को भेजा गया है। उन्होंने नर्सों के 4-9-14 टाइम स्केल और जूनियर-सीनियर वेतन से संबंधित विसंगतियों को दूर करने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें