फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी गौरव के बाद एक और अफसर का ट्रांसफर, बदले गए डीसी कुल्लू

Fri, 16 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
डीसी कुल्लू हंसराज चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल में डीसी कुल्लू हंसराज चौहान पर आखिर सीएम वीरभद्र सिंह की नाराजगी की गाज गिर ही गई। राज्य सरकार ने उनका तबादला हंसराज चौहान को राज्य सचिवालय शिमला के लिए बदल दिया है।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के निजी सचिव नियुक्त किए जा रहे डीसी कांगड़ा रितेश चौहान भी बदल दिए गए हैं और सतर्कता निदेशक एवं विशेष सचिव गृह चंद्र प्रकाश वर्मा को उनके स्थान पर डीसी कांगड़ा नियुक्त किया गया है।

ऊना जिले के पूर्व उपायुक्त यूनुस को कुल्लू जिले की कप्तानी दी गई है। मुख्य सचिव वीसी फारका ने वीरवार को तबादला अधिसूचना जारी कर दी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 12 सितंबर को कुल्लू जिले के बंजार में हुई जनसभा में ही उपायुक्त कुल्लू हंसराज चौहान के कामकाज से असंतोष जताया था।
विज्ञापन


इनसे पहले अवैध खनन मामले में कार्रवाई करने वाले एएसपी गौरव सिंह के तबादले का मामला भी गरमा चुका है।
विज्ञापन

सीएम ने कुल्‍लू रैली में मंच से ही दे दिए थे तबादले के आदेश

सीएम ने मंच से ही उनका तबादला कर देने के भी आदेश कर दिए थे। उन्होंने डीसी कुल्लू को कमजोर अधिकारी तक कह दिया। सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा था कि जो राज्य सरकार के आदेशों का पालन नहीं करता, वह अधिकारी पद पर रहने के लायक नहीं है।

इस मामले को कुल्लू के रघुनाथ मंदिर के अधिग्रहण से जोड़ा जा रहा है। सिविल सर्विस बोर्ड की बैठक में विचार करने के बाद वीरवार को हंसराज चौहान का तबादला कर दिया गया। ये तबादला आदेश वीरवार सवेरे ही जारी हो गए।

वीरवार को डीसी कुल्लू लगाए गए यूनुस का कुछ समय पूर्व डीसी ऊना के पद से तबादला कर दिया गया था। उन्हें राज्य सचिवालय में विशेष सचिव लोक निर्माण के पद पर तैनाती दी गई थी। विशेष सचिव लोक निर्माण के इसी पद पर कुल्लू के डीसी हंसराज चौहान को बदला गया है। रितेश चौहान आगामी आदेश जारी होने तक कार्मिक विभाग में अपनी ज्वाइनिंग देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें