फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी डीसी से मांगा प्राकृतिक आपदा से हुई मौतों का ब्योरा

Sun, 02 Sep 2018 01:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व और लोक निर्माण मनीषा नंदा ने मानसून के दौरान बारिश से प्रदेश में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए शनिवार को समीक्षा की।  एसीएस ने सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की।

विज्ञापन


नंदा ने नुकसान के बाद राहत और बचाव कार्यों पर विभागों में आपसी तालमेल पर भी संतोष जताया। उन्होंने उपायुक्तों को बारिश और बादल फटने से हुई मौतों का विवरण पूर्ण पते सहित शीघ्र भेजने के निर्देश दिए हैं।

शिमला, कुल्लू और चंबा में डॉप्लर रडार स्थापित करने के लिए सरकार से उपयुक्त जमीन उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि मृतकों के आश्रितों को सरकार की तरफ से 2-2 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक मदद दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नुकसान की शीघ्र आकलन करने के निर्देश

उन्होंने कांगड़ा, कुल्लू और चंबा के उपायुक्तों को वर्षा से हुए नुकसान की शीघ्र आकलन करने के भी निर्देश दिए हैं।नंदा ने कहा कि सरकार प्रदेश में भारी बारिश से हुए नुकसान को लेकर केंद्र सरकार को आर्थिक ज्ञापन के साथ पहली बार वीडियो वृत्त चित्र भी सौंपेगी।

रडार स्थापित होने से मौसम विभाग को और बेहतर ढंग से मौसम पूर्वानुमान लगाने में मदद मिलेगी। सभी उपायुक्तों को मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर जल्द कार्य प्रगति रिपोर्ट भेजने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 5 सितंबर को होने वाली मंत्रिमंडल बैठक में इन घोषणाओं की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें