फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 100 स्टोन क्रशरों से हटा प्रतिबंध

Wed, 23 Sep 2015 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में स्टोन क्रशरों पर लगा प्रतिबंध हटा दिया गया है। पिछले तीन-चार वर्षों से पर्यावरण नियम पूरे न करने वाले 200 स्टोन क्रशरों पर प्रदेश सरकार ने रोक लगा दी थी। केवल नियम पूरे करने वाले 100 क्रशर ही चल रहे थे।
विज्ञापन


अब प्रदेश सरकार की गठित अप्रेजल कमेटी ने निरीक्षण के बाद लगभग 100 स्टोन क्रशरों को पर्यावरण मंजूरी देकर उन पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है। बाकी बचे 100 क्रशरों पर भी जल्दी फै सला होने की संभावना है।

राज्य में इन स्टोन क्रशरों के बंद होने से आम लोगों को रेत और बजरी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। अब वे नजदीकी क्रशरों से रेत, बजरी ले सकेंगे। हाल ही में अप्रेजल कमेटी की बैठक हुई है। इसी कमेटी को क्लीयरेंस देने के लिए अधिकृत किया गया था।
विज्ञापन


उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री का कहना है कि लगभग 100 क्रशरों को अप्रेजल कमेटी ने पर्यावरण मंजूरी दे दी है। 200 के आसपास क्रशर इसी पेंच में फंसे होने के कारण बंद पड़े थे। लोगों को अब रेत-बजरी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें