सरकार ने एक दर्जन नायब तहसीलदारों को पदोन्नति देकर तहसीलदार बना दिया है। अतिरिक्त मुख्यसचिव मनीषा नंदा ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है। प्रकाश चंद शर्मा आईआरएसए स्टैंप सेल शिमला सचिवालय, दीक्षांत ठाकुर भुंतर, प्रोमिला धीमान फतेहपुर, मुलतान सिंह चिड़गांव, कैलाश पूह के तहसीलदार होंगे। चंद्रमोहन जुब्बल, परवीन कुमार जोगिंद्रनगर, सुरेश कुमार कुपवी, जसवीर सिंह चौपाल, मीना कुमारी टौणीदेवी, हरीश कुमार चंबा तहसीलदार लगाए हैं। इसके अलावा परमानंद रघुवंशी के तबादला आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा नंदा ने अन्य आदेशों में तहसीलदार कश्मीर सिंह को कुल्लू और हुस्न चंद को तहसीलदार सरकाघाट लगाया है।