फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम जनता को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में सरकार, कैबिनेट देगी मंजूरी

Sat, 11 Feb 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के हर व्यक्ति को स्वास्थ्य बीमा देने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से पिछले बजट सत्र में घोषित हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम को 17 फरवरी की कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना को लागू करने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ योजना के कंपोनेंट पर चर्चा कर उसे अंतिम रूप दे दिया है। अब स्वास्थ्य विभाग कैबिनेट मीटिंग में इसका प्रस्ताव लाएगा।

कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही योजना को प्रदेश में लागू किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार इस स्कीम से प्रदेश के करीब पांच लाख सत्तर हजार परिवारों को फायदा होगा। ये वे लोग होंगे, जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना (आरएसबीवाई), मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा योजना अथवा अन्य चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना के दायरे में नहीं आते।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानिए, इस योजना में क्या है खास

प्रदेश में अभी तक लोगों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री राज्य स्वास्थ्य सेवा योजना जैसी सेवाओं के जरिये निशुल्क चिकित्सकीय लाभ दिलाया जाता था। इनमें अलग-अलग वर्ग और श्रेणी के लोगों को रखा जाता था।

ऐसे में सामान्य और लोअर मिडल क्लास के लोग वंचित रह जाते थे। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बीते बजट सत्र में प्रदेश में यूनिवर्सल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम लागू करने की घोषणा की थी।

योजना में क्या है खास
योजना के तहत लाभार्थी को प्रतिदिन 1 रुपये के हिसाब से साल में 365 रुपये देने होंगे। इसके बाद अस्पताल में भर्ती रोगी को तीस हजार तक स्वास्थ्य बीमार कवर मिलेगा। इसके अलावा गंभीर बीमारियों से ग्रसित होने पर 1.75 लाख का क्रिटिकल देखरेख पैकेज भी सरकार की ओर से मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें