हिमाचल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए तीन फीसदी महंगाई भत्ता देने की अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक ये लाभ एक जनवरी 2018 से मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले ही कुल्लू में इसकी घोषणा की थी।
अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची की ओर से जारी अधिसूचना में यह स्पष्ट किया गया है कि कर्मचारियों को डीए का एक जनवरी से लेकर 30 जून 2018 तक का एरियर जीपीएफ में मिलेगा जबकि एक जुलाई 2018 के बाद का एरियर अक्तूबर के वेतन के साथ दिया जाएगा।
ऐसे कर्मचारी जो सेवानिवृत्त हो गए हैं और जिनके जीपीएफ खाते बंद हो गए हैं और जो कंट्रीब्यूटरी पेंशन योजना के तहत आते हैं, उन्हें एक जनवरी से लेकर अक्तूबर तक का बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता उनकी पेंशन में मिलेगा।
सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, विश्वविद्यालय, स्वायत्त संस्थाएं, बोर्ड आदि अपने उपलब्ध संसाधनों के मुताबिक फै सले लेंगे। पेंशनरों को यह लाभ पेंशन के साथ देय होगा।