मास्टर डिग्री में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले ही हिमाचल में पीजीटी बन सकेंगे।
- फोटो : Demo pic
मास्टर डिग्री में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले ही हिमाचल में पीजीटी बन सकेंगे। बुधवार को सरकार ने राजपत्र में पीजीटी की नियुक्ति और पदोन्नति नियम अधिसूचित कर दिए हैं।
अधिसूचना के तहत लोक प्रशासन की मास्टर डिग्री वाले पीजीटी राजनीति विज्ञान बनने के लिए पात्र होंगे। लोक प्रशासन विषय को प्रदेश के स्कूलों में बंद कर दिया गया है। ऐसे में लोक प्रशासन की डिग्री प्राप्त करने वालों को बड़ी राहत मिली है।
अधिसूचित नियम के तहत अब स्टाफ सेलेक्शन कमीशन हमीरपुर की जगह पब्लिक सर्विस कमीशन शिमला से पीजीटी की सीधी भर्तियां की जाएंगी। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग शिमला अब पीजीटी यानी स्कूल प्रवक्ताओं की भर्ती भी करेगा।