फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक को झूठी जानकारी देने पर नपा शिक्षा विभाग का बाबू

Wed, 05 Sep 2018 11:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा विधायक को झूठी जानकारी देने पर शिक्षा विभाग का बाबू (लिपिक) नप गया है। जिला चंबा के भटियात से भाजपा विधायक विक्रम जरयाल आम आदमी बनकर एक टीजीटी के ट्रांसफर का स्टेटस जानने प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय गए थे।

विज्ञापन


संबंधित शाखा के बाबू ने पहले तो डीओ नोट को लेकर विधायक को उलझाया। फिर खाली पोस्ट को भरा हुआ बताते हुए निदेशक को झूठी रिपोर्ट भेज दी। शिक्षा विभाग के कर्मचारी की इस कारगुजारी से नाराज विधायक ने मंगलवार को सचिवालय पहुंचकर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से शिकायत की।

कार्रवाई करते हुए शिक्षा मंत्री ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक रोहित जमवाल को उक्त बाबू की सीट बदलने के आदेश जारी किए। मंगलवार शाम को निदेशालय ने बाबू की सीट को बदल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिपिक ने विधायक को दी ये झूठी जानकारी

शिकायत में जरयाल ने बताया कि टीजीटी शाखा के लिपिक ने झूठी रिपोर्ट बनाकर निदेशक को लिखा कि जिला चंबा के कोलका स्कूल में टीजीटी नॉन मेडिकल का पद रिक्त नहीं है।

जबकि स्कूल प्रधानाचार्य ने पद रिक्त होने की बात कही। विधायक ने बताया कि फिर लिपिक ने मेरे द्वारा दिए गए अन्य स्टेशन पर तबादला करने के आवेदन को रद्द कर दिया। उन्होंने कहा कि जिला उपायुक्त और सिहुंता स्कूल के प्रिंसिपल का मुझे फोन आया।

उन्होंने बताया कि हमें फोन पर धमकियां मिल रही हैं कि मंजू बाला को जल्द ज्वाइन करवाओ नहीं तो तुम्हें देख लेंगे। भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री से इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग करते हुए दोषी कर्मचारी को दंडित करने की मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें