फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Congress: कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, हमीरपुर में नामांकन फार्म किया जारी

Wed, 26 Nov 2025 11:16 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की तैनाती कर लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद की नियुक्ति को लेकर भी हलचल तेज है। 
विज्ञापन
हमीरपुर में सांसद शक्ति सिंह गोहिल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की तैनाती कर लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद की नियुक्ति को लेकर भी हलचल तेज है। संगठन सृजन अभियान में मंगलवार को नामांकन फार्म की लॉन्चिंग के साथ ही नए अध्यक्षों की तलाश की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। इस पूरे अभियान को पार्टी हाईकमान ने जिला प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल के नेतृत्व में शुरू किया है। टाउन हॉल हमीरपुर में कार्यक्रम में गोहिल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए उनकी राय जानी। इसके बाद वह देर शाम तक लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में बंद कमरे में कार्यकर्ताओं से क्रमवार मिले।

विज्ञापन
Trending Videos

इन बैठकों में उन्होंने जिला संगठन की मौजूदा स्थिति, संभावित टीम संरचना और कार्यकर्ताओं के योगदान से जुड़ी बिंदुवार फीडबैक ली। विश्राम गृह में पहले सहप्रभारियों के साथ प्रारंभिक बैठक की गई, जिसमें जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया और आगामी गतिविधियों पर चर्चा हुई। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग बुलाकर उनके अनुभव, संगठन की ताकत-कमजोरियां और संभावित नामों पर राय प्राप्त की गई। पार्टी सूत्रों के अनुसार जिलाध्यक्ष पद के लिए तीन से छह नामों का पैनल तैयार कर हाईकमान को भेजा जाएगा। इस बार चयन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की राय को निर्णायक माना जा रहा है, क्योंकि यह उनका गृह जिला है।

शक्ति सिंह गोहिल 27 नवंबर तक हमीरपुर में ही रहेंगे। इस दौरान ब्लॉक स्तर पर भी बैठकें करेंगे, ताकि संगठनात्मक ढांचे को जमीनी स्तर पर समझा जा सके और कार्यकर्ताओं की व्यापक राय ली जा सके। इस दौरान उनके साथ अभियान के सहप्रभारी एवं मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान और जोगिंद्रनगर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे जीवन ठाकुर भी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

भाजपा में ऊपर से थोपे जाते हैं अध्यक्ष : गोहिल
परिधि गृह में प्रेसवार्ता में गोहिल ने कहा कि देश में विकास की बुनियाद कांग्रेस ने रखी है। हिमाचल में शिक्षा व बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का श्रेय भी कांग्रेस सरकारों को जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन में चुनाव पारदर्शिता और लोकतांत्रिक तरीके से होते हैं। भाजपा में अध्यक्ष ऊपर से थोपे जाते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान को टैलेंट हंट के रूप में चलाया जा रहा है। इसमें सक्रिय, प्रतिबद्ध और सक्षम कार्यकर्ताओं को आगे लाने पर फोकस रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें