फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Cabinet Meeting: सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों के और पद भरने सहित इन फैसलों पर लग सकती है मुहर

Thu, 21 May 2026 07:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होगी। बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक(फाइल)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक होगी। सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों के 1500 और पद भरने का फैसला हो सकता है। बागवानी विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 30 पदों को भरने की भी मंजूरी मिल सकती है। बैठक में वाहन पंजीकरण फीस बढ़ाने का प्रस्ताव भी लाया जा रहा है। पंजीकरण की न्यूनतम दर 8 प्रतिशत (गाड़ी की कीमत का 8 प्रतिशत) से बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में स्टेट बिल्डिंग कोड लागू करने पर भी चर्चा होगी। सरकार नेशनल बिल्डिंग कोड के बजाय राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप अपना अलग कोड तैयार करना चाहती है। 13.79 किलोमीटर लंबे तारादेवी-शिमला रोपवे प्रोजेक्ट पर भी चर्चा होगी। इस परियोजना को शुरू करने के लिए सरकार ऋण मंजूरी पर निर्णय लेगी। यह परियोजना शिमला शहर के प्रमुख स्थानों को जोड़ते हुए ट्रैफिक दबाव कम करने में मददगार होगा। बैठक में पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने के लिए भी कुछ निर्णायक फैसले होने की संभावना भी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें