फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं, 12वीं की परीक्षाएं देने में होगी आसानी, यहां मिलेंगे मॉडल प्रश्नपत्र

Thu, 19 Jan 2017 11:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
दसवीं और जमा दो कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे विद्यार्थियों के लिए राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड बड़ी राहत लेकर आया है। बोर्ड ने दसवीं और जमा दो के परीक्षार्थियों की सहूलियत को मॉडल प्रश्नपत्र वेबसाइट पर डालने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


हिमाचल में तीन मार्च से बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं शुरू होनी हैं। ऐसे में बोर्ड के इस फैसले से हजारों विद्यार्थियों को परीक्षाओं की तैयारी करने में बड़ी मदद मिलेगी। ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि बोर्ड प्रबंधन वार्षिक परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों के हित में वेबसाइट पर मॉडल प्रश्नपत्र डालेगा।

इस कवायद से विद्यार्थियों को बोर्ड कक्षाओं के प्रश्नपत्र का पैटर्न समझने में आसानी होगी। किस सेक्शन को पहले करना है? किस सेक्शन पर अधिक समय लगना है? इस तरह की समस्याएं हल हो जाएंगे। बोर्ड परीक्षा देते समय विद्यार्थी परेशान नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों को होगा फायदा, वेबसाइट पर देखें प्रश्नपत्र

मॉडल प्रश्नपत्र की समझ होने से उनका काम आसान होगा। प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ ने स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रबंधन से मॉडल प्रश्नपत्र वेबसाइट पर डालने का सुझाव दिया था। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज पाल सिंह परिहार, महासचिव अमृत महाजन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, चेयरमैन सुरेंद्र कश्यप ने बताया कि बोर्ड ने संघ की मांग अनुसार गणित और विज्ञान विषय की परीक्षा अन्य विषयों के बाद रखी है।

बोर्ड के इस फैसले से दसवीं के हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों पर इन दो कठिन विषयों को लेकर मनोवैज्ञानिक दबाव भी कम रहेगा। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि बोर्ड के सचिव डा. विशाल ने बताया है कि गणित विषय के पेपर का सरलीकरण और वस्तुनिष्ठ प्रश्न शामिल करने के लिए एकेडमिक ब्रांच काम कर रही है। इस साल मॉडल प्रश्नपत्र भी वेबसाइट पर डाले जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें