फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारियां पूरी, कल 16 हजार अभ्यर्थी देंगे अध्यापक पात्रता परीक्षा

Sat, 09 Sep 2017 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार को ली जाने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) में 16 हजार परीक्षार्थी भाग लेंगे। स्कूल शिक्षा बोर्ड शनिवार को टीजीटी नॉन मेडिकल और भाषा अध्यापक की परीक्षा लेगा। दोनों परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर बोर्ड ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


शनिवार को बोर्ड सुबह के सत्र में दस से साढ़े 12 बजे तक 53 परीक्षा केंद्रों में टीजीटी नॉन मेडिकल टेट लेगा। इसके लिए बोर्ड ने 8759 परीक्षार्थियों को रोल नंबर जारी किए हैं, जबकि सायं कालीन सत्र में दो से साढ़े चार बजे होने वाली भाषा अध्यापक टेट के लिए 48 केंद्र स्थापित किए हैं।

परीक्षा के लिए प्रदेश भर से 7206 परीक्षार्थियों को रोल नंबर जारी किए हैं। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष बलवीर तेगटा ने बताया कि परीक्षा को लेकर बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


कल 38 हजार देंगे टेट 
रविवार को स्कूल शिक्षा बोर्ड टीजीटी आर्ट्स और टीजीटी मेडिकल का टेट लेगा। इसमें सुबह के सत्र में होने वाली टीजीटी आर्ट्स की परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 134 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं, जबकि 31922 परीक्षार्थियों को रोल नंबर जारी किए गए हैं। वहीं सायं कालीन सत्र में टीजीटी नॉन मेडिकल टेट 51 परीक्षा केंद्रों में होगा। इसके लिए बोर्ड ने 6828 परीक्षार्थियों को रोल नंबर जारी किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें