हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के मैट्रिक के 210 और जमा दो के 347 बच्चों को झटका दिया है। परीक्षा से संबंधित प्रक्रिया को पूरा न करने पर इनका सितंबर में हुई कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम रोक दिया है।
शनिवार को शिक्षा बोर्ड ने मैट्रिक और जमा दो की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित किया। मैट्रिक का 46.08 फीसदी और जमा दो का परीक्षा परिणाम 46.09 फीसदी रहा। मैट्रिक में कुल 885 छात्रों में से 406 ने परीक्षा पास की है, जबकि 269 फेल हो गए हैं।