हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में विभिन्न पदों को भरने के लिए ली गई बाइंडर, कंप्यूटर प्रोग्रामर, कंप्यूटर हार्डवेयर इंजीनियरिंग और जूनियर ऑफिसर असिस्टेंट (आईटी) की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
बोर्ड ने 28 अगस्त को 20 जूनियर ऑफिसर असिस्टेंट, एक बाइंडर, एक कंप्यूटर प्रोग्रामर और एक कंप्यूटर हार्डवेयर इंजीनियर की पोस्ट के लिए लिखित परीक्षा ली थी। इसमें जूनियर ऑफिसर असिस्टेंट की परीक्षा में 975, बाइंडर में 5, कंप्यूटर प्रोग्रामर की परीक्षा में 46 और 26 अभ्यर्थियों ने कंप्यूटर हार्डवेयर इंजीनियर के लिए लिखित परीक्षा दी थी।
उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को शीघ्र साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए बोर्ड शीघ्र ही शेड्यूल जारी करेगा। वहीं जूनियर ऑफिसर असिस्टेंट की टाईपिंग परीक्षा भी ली जाएगी।