तपोवन में सुरक्षा के इंतजाम कड़े, नहीं होने देंगे चूक : हर्षवर्धन
उद्योग एवं संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि तपोवन, धर्मशाला में शीतकालीन सत्र को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। जिस तरह देश की संसद में सुरक्षा चूक हुई है, उस तरह की चूक को विधानसभा के शीतकालीन सत्र में नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दूसरी बार संसद में सुरक्षा चूक होना गंभीर मामला है। उन्होंने शिमला में प्रेस वार्ता में कहा कि प्रदेश में आपदा में बहुत नुकसान हुआ है। केंद्र ने 633.73 करोड़ रुपये आपदा राहत प्रदान की है। उन्होंने इस मदद के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया। हालांकि, कहा कि ऐसे में प्रदेश को एक विशेष राहत पैकेज की जरूरत है।