फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 368 कांस्टेबलों, हेड कांस्टेबलों के तबादले

Thu, 14 May 2015 09:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने लगभग 368 कांस्टेबलों और हेड कांस्टेबलों के तबादले किए हैं। इनमें लगभग 200 कांस्टेबल शामिल हैं। राज्य पुलिस महानिदेशक संजय कुमार ने आदेश को जारी किए हैं।
विज्ञापन


ये कांस्टेबल जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालयों, पुलिस थानों और अन्यत्र कार्यरत हैं। हिमाचल प्रदेश सचिवालय में अतिरिक्त सचिव के एक खाली पद के लिए बुधवार को मुख्य सचिव पी. मित्रा की अध्यक्षता में डीपीसी की गई।

सूत्रों के अनुसार इस बैठक में सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग में तैनात संयुक्त सचिव उर्मिल को अतिरिक्त सचिव बनाने पर सहमति बनी। इससे पहले कई नामों पर विचार किया गया। बैठक में कार्मिक विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


एक वन अफसर का तबादला, दूसरे का रद्द
हिमाचल प्रदेश वन महकमे में एक अफसर का तबादला हुआ है जबकि एक अफसर का तबादला आदेश रद्द किया गया है। बीएल नेगी को डायरेक्टर एफटीआई चायल में तैनात किया गया है।

नेगी अभी तक अंडर ट्रांसफर थे। इन्हें कुल्लू से पांवटा साहिब भेजा गया था। वहीं, अनिल ठाकुर का तबादला निरस्त किया गया है। इन्हें चायल के लिए ट्रांसफर किया गया था। अनिल ठाकुर अब वन मुख्यालय में ही वन संरक्षक आईटी के पद पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें