फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप भी लीजिए खीरे की कचौड़ी का मजा

Sat, 05 Apr 2014 03:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में खीरा पर्याप्त मात्रा में उगाया जाता है। ऐसे में यह व्यंजन आसारी से हर घर में बनाया जा सकता है। खीरे के कचौड़ी न सिर्फ पोषक तत्वों से भरी होती है बल्कि इसे बनाना भी आसान है।
विज्ञापन


सामग्री

मैदा - 500 ग्राम

दही - 250 ग्राम

खीरे - 6

नमक - 3 चम्मच

हरी मिर्च - 6

अदरक - आधा इंच का टुकड़ा

घी - दो चम्मच

तलने के लिए - तेल या घी

विधिः

खीरे की कचौड़ी बनाने के लिए दही चार-पांच घंटे पहले बांध दें। अदरक, हरी मिर्च को खूब बारीक काटें।

मैदा में एक चम्मच नमक व दो चम्मच घी देकर कड़ा सानें। फिर खीरा कसकर दो चम्मच नमक लगाकर पानी झारने के लिए 15 मिनट रख दें।

इसके बाद पानी हाथ से कसकर निचोड़ दें। खीरे में बंधा हुआ दही, अदरक, हरी मिर्च अच्छी तरह मिला दें।

मैदे की 25 लोई तोड़ लें। इन्हें गोल करके पूड़ी की तरह बेलें। हर पूड़ी पर थोड़ा खीरे का मसाला रखकर अंगुली की सहायता से मसाला बंद कर दें।

थोड़ा सा दबाकर कचौड़ी बेल लें। फिर मंद आंच पर सुनहरा होने तक तलें।

अब आपके खीरे के कचौड़ी तैयार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें