फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से भड़की आग से स्लेटपोश मकान जलकर राख, दो जवान जख्मी

Sat, 31 Aug 2019 05:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के हमीरपुर जिले के सुजानपुर शहर के वार्ड नंबर एक में शनिवार सुबह एक स्लेटपोश रिहायशी मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से घर के भीतर रखा सारा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग एवं स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया है।

विज्ञापन


आग बुझाते समय एक होमगार्ड और पुलिस के एक जवान को चोटें आई हैं। अग्निकांड में चार लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। घटना सुजानपुर शहर के वार्ड नंबर 1 की है, जहां शनिवार सुबह करीब 9:00 बजे अचानक घर में आग लग गई।

    किराये के इस घर में जोशीला खान पत्नी जावेद खान अपने परिवार समेत रहती थी। यह परिवार सुजानपुर शहर में कटिंग एंड टेलरिंग का काम करता है। हादसे के समय महिला का पति दुकान में था और उनके तीनों बच्चे स्कूल जा चुके थे।
विज्ञापन


जब उसकी पत्नी घर में रोजमर्रा के कार्य कर रही थी तो उसी दौरान रेफ्रिजरेटर खोलते समय शार्ट सर्किट हुआ और आग की लपटों ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही महिला ने शोर मचाते हुए साथ रह रहे लोगों को सूचना दी।

तब तक घर के भीतर रखा सारा सामान, रोजमर्रा की वस्तुएं, इलेक्ट्रॉनिक सामान, पुरानी ज्वेलरी इत्यादि सब कुछ जल गया। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी।

विभाग की टीम और सुजानपुर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थिति पर काबू पाया। इस दौरान हवलदार अनूप कुमार और होमगार्ड के जवान अजय कुमार की अंगुलियों में चोटें आई हैं।

उधर, सुजानपुर की एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उधर, तहसीलदार अशोक पठानिया ने बताया कि 10 हजार की फौरी राहत पीड़ित परिवार को दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें