फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नालदेहरा के पास जंगल की आग से मकान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के आसपास 5 जगह लगी आग, एक अप्रैल से अब तक जंगलों में आग की 235 घटनाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के पास जंगल में आग लगने का सिलसिला जारी है। रविवार को शहर के आसपास पांच जगह पर आग लगी। उड़ू, भराड़ी, मलुठी, पाहल और आनंदपुर के पास आग लगी। अप्रैल से अब तक जंगलों में आग की 235 घटनाएं दर्ज की गई हैं। 400 हेक्टेयर से ज्यादा वन क्षेत्र जल गया है। नालदेहरा के पास ओडू गांव में आग के कारण एक घर पूरी तरह से जल गया।
दमकल विभाग को 2:45 बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद सुन्नी और शिमला से तीन वाहन मौके के लिए रवाना हुए। आग लगने के कारण कई पेड़ रास्ते में गिर गए थे जिस कारण दमकल गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच पाईं। वन विभाग, दमकल विभाग और स्थानीय लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। पंचायत प्रधान सुषमा ने बताया कि आग के कारण घर जल गया है। घासनियों और वन संपदा को भी भारी नुकसान हुआ है। शाम के 7 बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के भराड़ी में सुबह 9:45 बजे पर आग लगने की सूचना मिली। दोपहर 12:45 बजे तक काब पाया गया। भट्ठाकुफर के मलुठी में सुबह 11:10 बजे आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली और शाम 3:45 बजे आग पर नियंत्रण पाया गया। पाहल में रविवार को बुझाई गई आग सोमवार को दोबारा फिर भड़क गई जिसके बाद दमकल विभाग और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शोघी में आनंदपुर के पास जंगल में सुबह 12 बजे आग लगी। वन विभाग के आरओ अजीत ने बताया कि शहर के आसपास जंगलों में आग से वन संपदा को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें