फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: वीकेंड पर होटलों में 10 फीसदी रही ऑक्यूपेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में वीकेंड पर पर्यटन कारोबार में तेजी नहीं आ पाई। ऑफ सीजन के चलते शहर के होटल कारोबारियों से लेकर पर्यटन से जुड़े अन्य व्यवसायी मायूस हैं। शिमला के अधिकांश पर्यटन स्थलों पर शुक्रवार को पर्यटकों की भीड़ सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम रही। राजधानी में इन दिनों त्योहारी सीजन चल रहा है। शिमला पहुंचने वाले अधिकांश पर्यटक चंडीगढ़ और पंचकूला से ही आए लेकिन शाम के वक्त अपने-अपने घर लौट गए। यही वजह रही कि शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों, बाजारों और मालरोड पर भी अन्य दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल देखने को मिली। पर्यटन कारोबारियों के अनुसार ऑफ सीजन में आमतौर पर पर्यटकों की संख्या कम रहती है। वीकेंड पर रक्षाबंधन का त्योहार होने के कारण भी अधिकांश लोग अपने-अपने घरों में ही रहे। होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने कहा कि मौजूदा समय में शिमला में पर्यटन का ऑफ सीजन चल रहा है। वीकेंड पर होटलों में ऑक्यूपेंसी काफी कम रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें