फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: वीकेंड पर होटलों में 40 फीसदी घटी आक्युपेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते सप्ताह के मुकाबले कारोबार मंदा
विज्ञापन

मनाली का रुख कर रहे हैं शिमला घूमने आए सैलानी

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में इस वीकेंड पर पर्यटन कारोबार मंदा रहने के आसार हैं। बर्फ देखने के लिए सैलानियों ने शिमला से मनाली का रुख करना शुरू कर दिया है जिसकी वजह से शिमला शहर खाली होने लगा है।

नया साल मनाने के बाद अब अधिकतर सैलानी शिमला में बर्फ देखने की उम्मीद लगाए बैठे थे। बीते वीकेंड पर जहां शहर के होटलों में 80 से 90 फीसदी आक्युपेंसी थी वहीं वीकेंड पर 40 फीसदी ही कमरे बुक हैं। ऐसे में पर्यटक व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। शुक्रवार का अपने परिवार के साथ पंजाब से रिज मैदान पर घूमने पहुंचे परमजीत सिंह और बॉबी ने बताया कि उन्होंने एक महीना पहले से ही परिवार के साथ हिमाचल घूमने का प्लान बनाया था। इस दौरान शिमला में बर्फ देखने की उम्मीद थी लेकिन अब बर्फ देखने के लिए वह अपने परिवार से साथ मनाली के लिए जा रहे हैं। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि इस वीकेंड पर होटलों के कमरों की बुकिंग में 20 से 30 फीसदी गिरावट आई है। बर्फबारी होने के बाद कारोबार में उछाल आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्फ पड़ने के बाद बढ़ेगा कारोबार
इस वर्ष क्रिसमस और नए साल पर कारोबार अच्छा रहा है लेकिन इसके बाद इस वीकेंड पर सैलानियों की संख्या में गिरावट आई है इसका प्रभाव कारोबार पर भी पड़ेगा। अब शिमला में बर्फ पड़ने के बाद कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।
-तरूण राणा, सह सचिव, शिमला व्यापार मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें