फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवानी विभाग की समीक्षा बैठक में तल्ख हुए मंत्री, अधिकारियों को दिए ये आदेश

Wed, 17 Jan 2018 10:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यान विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक में बागवानी मंत्री तल्ख हो गए। बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा है कि बागवानी विभाग के वैज्ञानिक और अधिकारी फील्ड में जाएं। 

विज्ञापन


वे आंकड़ों के जाल में न उलझकर जमीनी स्तर पर ही अपनी उपलब्धियां दर्शाएं। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वे नर्सरियों में स्थानीय मांग के अनुरूप पौध तैयार करें। 

इसके लिए अधिकारियों को फील्ड में जाकर जलवायु के अनुकूल पौधों की मांग एकत्र कर इन्हें बागवानों को उपलब्ध करवाया जाना चाहिए। बागवानी मंत्री मंगलवार को बागवानी विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अनुसंधान बगीचों तक पहुंचे और इसके लिए वैज्ञानिकों और बागवानी विभाग के अधिकारियों को फील्ड में जाना ही होगा। बागवानी का विस्तार प्रदेश के सभी क्षेत्रों में किया जाना चाहिए।

लुप्त हो रहे फलों के लिए दिये ये निर्देश

उन्होंने कहा कि नींबू प्रजाति के लुप्त हो रहे फलों की नर्सरियां विशेष रूप से तैयार कर किसानों को पौधे उपलब्ध करवाएं। महेंद्र सिंह ने कहा कि वह प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र को हरा-भरा देखना चाहते हैं और इसके लिए एक मास्टर प्लान तैयार करने के लिए उन्होंने वैज्ञानिकों से सहयोग करने को कहा है।

विभाग का इस दिशा में स्पष्ट मिशन होना चाहिए। उन्होंने विभाग को नई सोच के साथ 100 दिनों के लिए लक्ष्य निर्धारित कर इसे हासिल करने के लिए इस पर कार्य करने को कहा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुष्प उत्पादन के लिए भी विपणन की समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए। बैठक में उद्यान विभाग, एचपीएमसी, डा. वाईएस परमार वाणिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय नौणी के अधिकारी व वैज्ञानिक उपस्थित थे।
विज्ञापन

20 लाख पौधे निजी नर्सरियों के माध्यम से उपलब्ध करवाएंगे : निदेशक

उद्यान विभाग के निदेशक डा. एमएस राणा ने बताया कि प्रदेश में कुल 568 पंजीकृत नर्सरियां हैं। विभाग इस वित्त वर्ष के दौरान विभिन्न प्रजातियों के लगभग नौ लाख पौधे बागवानों को उपलब्ध करवाएगा, जिसमें से अभी तक 4.51 लाख पौधे वितरित किए जा चुके हैं। लगभग 20 लाख पौधे निजी नर्सरियों के माध्यम से उपलब्ध करवाए जाएंगे।

इस वित्त वर्ष का कारोबार 64 करोड़ रुपये पहुंचेगा : एमडी 
हिमाचल प्रदेश विपणन समिति (एचपीएमसी) के प्रबंध निदेशक दिनेश मल्होत्रा ने बताया कि एचपीएमसी का इस वित्त वर्ष का कारोबार 64 करोड़ रुपये होने की संभावना है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें