हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के टक्का में सोमवार सुबह स्कूल जा रहे बच्चों पर रंगड़ों ने हमला कर दिया। रंगड़ों ने तीन बच्चों को बुरी तरह काटा है। परिजनों ने बच्चों को क्षेत्रीय अस्पताल के आपातकाल वार्ड में भर्ती करवाया है। सभी बच्चे क्षेत्र के निजी स्कूल गुरु पब्लिक स्कूल के बताए जा रहे हैं।