फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंजार में 125 ग्राम अफीम सहित पंजाब का युवक गिरफ्तार

Mon, 16 Oct 2023 11:19 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

 कुल्लू जिले के बंजार में देहुरी के समीप पुलिस ने पंजाब के एक युवक को 125 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
अफीम(सांकेतिक)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार में देहुरी के समीप पुलिस ने पंजाब के एक युवक को 125 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम 15 अक्तूबर की रात देहुरी के समीप नाके पर थी। इस दौरान पुलिस ने सामने से आ रहे एक युवक की तलाशी ली। इस दौरान आरोपी युवक के कब्जे से 125 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया। साथ ही पुलिस ने सैंज में 90 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को भी पकड़ा है।  इस संबंध में एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि नशे के साथ पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ चल रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें