फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड भी ले सकेंगे पुलिस भर्ती में भाग, सरकार ने दी विशेष छूट

Fri, 04 Aug 2017 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल प्रदेश में होने वाली पुलिस भर्ती के लिए होमगार्ड जवानों को सरकार ने विशेष छूट दी है। अब 33 साल तक के होमगार्ड जवान भी पुलिस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, सरकार ने साफ किया है कि उम्र में दी जा रही छूट इसी साल मान्य होगी।
विज्ञापन


खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने की है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना पत्र संख्या 53044.93-14 जुलाई, 2017 में कहा गया है कि पुलिस कांस्टेबल में भर्ती के लिए होमगार्ड में सेवारत, सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और गोरखा के लिए आयु सीमा 28 वर्ष की गई थी।

सरकार ने वन टाइम छूट देते हुए होमगार्ड्स के लिए आयु सीमा 28 वर्ष से बढ़ाकर 33 वर्ष की है। इससे इस साल पुलिस भर्ती के लिए 33 साल की के होमगार्ड्स भी आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के फैसले से सूबे के सैकड़ों होमगार्ड जवानों को मिलेगा लाभ

हिमाचल प्रदेश सरकार
सरकार के इस फैसले से सूबे के सैकड़ों होमगार्ड जवानों को इसका लाभ मिलेगा। अधिसूचना में साफ कहा गया है कि आवेदक की आयु 1 जुलाई, 2017 को 33 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि सरकार ने इस बार होमगार्ड जवानों को वन टाइम छूट देते हुए उम्र में पांच साल की छूट दी है। इससे 33 साल तक के होम गार्ड जवानों को लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि पात्र होम गार्ड जवान पुलिस भर्ती के 11 अगस्त शाम पांच बजे तक उनके कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने साफ किया कि 11 अगस्त के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें