शिमला। राजधानी के बीसीएस स्थित इस्कॉन केंद्र में बुधवार को गौर पूर्णिमा और होली महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह उत्सव सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक इस्कॉन केंद्र फेज-एक न्यू शिमला में होगा। होली महापर्व पर मंदिर में फूलों की होली खेली जाएगी जिसमें श्रद्धालु पुष्प वर्षा के साथ भक्ति रस में होली का आनंद ले सकेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी को महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्र में गौर पूर्णिमा भगवान चैतन्य के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस्कॉन शिमला के अध्यक्ष आनंद दास ने शहरवासियों से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। संवाद