फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हितेश्वर बने विकास समिति के मुख्य सलाहकार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जनहित कार्यों को सरकार, प्रशासन एवं संबंधित विभागों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने तथा उन्हें अमल में लाने के उद्देश्य से समरहिल में जनहित विकास समिति हिमाचल का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के बुद्धिजीवियों को समिति के पदाधिकारियों के रूप में चुना गया। इसमें हितेश्वर ठाकुर को मुख्य सलाहकार, नागेंद्र गुप्ता को अध्यक्ष, बिशन सिंह चंदेल को महासचिव, नरेश शर्मा को उपाध्यक्ष, तेजराम शर्मा को सह सचिव, राजेश ठाकुर को कोषाध्यक्ष और ठाकुर सिंह वर्मा को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त अशोक शर्मा, किशोरी लाल शर्मा, हरिचंद ठाकुर, राजेंद्र कुमार चौधरी और नंदलाल ठाकुर को समिति का सदस्य बनाया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने, जनसुनवाई सुनिश्चित करने और समाज के वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें