शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लालपानी में बुधवार को इंटरैक्ट क्लब के चार्टर प्रदान समारोह का आयोजन किया गया। इस वर्ष की शुरुआत में इंटरैक्ट क्लब के सदस्यों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा चुका था, इसलिए विद्यालय को औपचारिक रूप से चार्टर प्रदान किए गए। इस दौरान इंटरैक्ट क्लब के अध्यक्ष हितेश ठाकुर को कॉलर पहनाकर उन्हें नेतृत्व की औपचारिक जिम्मेदारी सौंपी गई। समारोह में स्कूल के प्रधानाचार्य पवन कुमार सोनी, रोटरी क्लब शिमला के अध्यक्ष रोटेरियन करण बंबा, उपाध्यक्ष रोटेरियन अमित पाल सूद, इंटरैक्ट क्लब के फैकल्टी सलाहकार मौजूद रहे। संवाद