फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ऐतिहासिक गलियां बनीं लोगों की पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी में शिमला की ऐतिहासिक गलियां लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं। प्रदर्शनी में स्कैंडल पॉइंट, कार्ट रोड और लक्कड़ बाजार की गलियों को चित्रों के माध्यम से दर्शाया है। इन चित्रों की कीमत 15 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक रखी है। इन चित्रों को पंजाब के कलाकार जसवीर राम ने तैयार किया है। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य कला के माध्यम से हिमाचल की विरासत और प्राकृतिक सुंदरता को लोगों तक पहुंचाना है। इसके अलावा प्रदर्शनी में एएसपी सुनील नेगी और ऋचा महाजन की ओर से बनाए चित्रों को भी प्रदर्शित किया है। यह प्रदर्शनी 12 नवंबर तक चलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें