तहसीलदार की गाड़ी पर पथराव, कबाड़ की दुकान में आग की सूचना
संघर्ष के दौरान तहसीलदार नाहन के वाहन पर भी पथराव किया गया, जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, क्षेत्र में एक कबाड़ की दुकान में आग लगाए जाने की भी सूचना है। पथराव और हिंसक झड़प के बीच पुलिस कर्मचारियों को भी चोटें आई हैं। हालात नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने वाटर कैनन का सहारा लिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा और मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।