फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू समाज ने मुस्लिम महिला का अंतिम संस्कार कर पेश की आपसी भाईचारे की मिसाल

Wed, 28 Feb 2018 11:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अर्की (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदु समाज ने आपसी भाइचारे की अनूठी मिसाल पेश की है। गुरु रविदास समाज ने अर्की के सैंज में मुस्लिम महिला की मौत के बाद मुस्लिम रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कर भाईचारे की मिसाल पेश की है। 

विज्ञापन


अर्की से सटे सैंज गांव में मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाली कमला पुत्री नूरदीन रहती थी। उसके पिता का देहांत काफी समय पहले हो गया था। इसके बाद महिला जीतराम पुत्र स्वर्गीय नत्थूराम के घर में उसकी धर्म बहन की तरह रहती थी। बीमारी के कारण बीते सोमवार की रात उसकी मौत हो गई। 

रविदास समाज के लोगों ने मुस्लिम महिला का अंतिम संस्कार मुस्लिम रीति-रिवाज से ही करने का निर्णय लिया। उन्होंने मुस्लिम कमेटी अर्की के प्रधान राज मोहम्मद को सूचित किया। इसके बाद महिला की देह को जामा मस्जिद अर्की के इमाम की देखरेख में दफनाया गया। 
विज्ञापन


उनके साथ गुरु रविदास समाज के उपप्रधान तारा चंद, सचिव प्रेमलाल निरीक्षक सीडी पंवर, चम्यावल पंचायत के उपप्रधान धर्मपाल पंवर और मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें