फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HIMUDA BOD Decision: धर्मशाला में नई आवासीय कॉलोनी, जाठिया देवी में प्लॉट निर्माण के प्राक्कलन को मंजूरी

Thu, 29 Sep 2022 10:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश आवास और शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) की शुक्रवार को हुई निदेशक मंडल की बैठक में धर्मशाला में नई आवासीय कॉलोनी स्थापित करने की मंजूरी प्रदान की गई। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश आवास और शहरी विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश आवास और शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) की शुक्रवार को हुई निदेशक मंडल की बैठक में धर्मशाला में नई आवासीय कॉलोनी स्थापित करने की मंजूरी प्रदान की गई। यहां प्रथम चरण में 158 प्लॉटों का निर्माण करने के बाद इच्छुक प्रार्थियों को आवंटित किए जाएंगे। हिमुडा ने इन प्लॉटों के आवंटन के लिए 31 अक्तूबर 2022 तक आवेदन आमंत्रित करने की तिथि निर्धारित की है। आवेदनों की छानबीन के बाद 10 नवंबर ड्रॉ निकाला जाएगा और आवेदकों को आवंटित किए जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता शहरी विकास मंत्री और हिमुडा के अध्यक्ष सुरेश भारद्वाज ने की। निदेशक मंडल ने धर्मशाला कॉलोनी में बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए 127 करोड़ रुपये के प्राक्कलन की भी मंजूरी दी।

विज्ञापन


इसके अलावा शिमला में हवाई अड्डे के नजदीक जाठिया देवी में भी प्रथम चरण के प्लॉटों के निर्माण के लिए 150 करोड़ रुपये के प्राक्कलन को स्वीकृति दी गई। बैठक के दौरान बद्दी, परवाणू, शिमला और रोहडू क्षेत्रों में व्यावसायिक संपत्तियां विक्रय करने की अनुमति प्रदान की गई। इसकी अनुमानित लागत लगभग 30 करोड़ रुपये है। निदेशक मंडल ने हिमुडा में लिपिक, स्टेनो टाइपिस्ट, कनिष्ठ अभियंता सिविल और इलेक्ट्रिकल, कनिष्ठ प्रारूपकार सिविल, सहायक कंप्यूटर प्रोग्रामर, विधि सहायक के प्रारंभिक भर्ती और पदोन्नति नियमों में संशोधन की स्वीकृति प्रदान की। इसके अलावा तकनीशियन और चालक के भर्ती नियमों में छूट और वरिष्ठ आशुलिपिक के एक पद के लिए सेवा मानदंड में छूट की अनुमति प्रदान की। 

42 पदों को भरने को स्वीकृति 
बैठक में लिपिक, स्टेनो टाइपिस्ट, कनिष्ठ अभियंता सिविल और इलेक्ट्रिकल, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी स्टेनो टाइपिस्ट, कनिष्ठ प्रारूपकार सिविल, सहायक कंप्यूटर प्रोग्रामर, विधि सहायक के 42 पदों को अनुबंध के आधार पर भरने और सहायक अभियंता के तीन पदों को पदोन्नत करने की मंजूरी प्रदान की गई। बोर्ड ने हिमुडा के वर्ष 2021-2022 के संशोधित बजट और 2022-2023 के बजट अनुमान के अनुमोदन को स्वीकृति प्रदान की। बैठक का संचालन हिमुडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सचिव डॉ. राज कृष्ण पुर्थी ने किया। प्रधान सचिव आवास देवेश कुमार और निदेशक मंडल के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें